Ladli Behna Yojana Login 2026 कैसे करें? जानें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 25 मार्च 2023 को की गई थी। यह योजना प्रदेश की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी कर पा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करना है। यह योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को समान रूप से लाभ पहुंचा रही है।

Ladli Behna Yojana Login प्रक्रिया

सरकार ने Ladli Behna Yojana Login प्रक्रिया को विशेष रूप से योजना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए शुरू किया है। इस लॉगिन सुविधा का उपयोग वार्ड / ग्राम पंचायत सचिव, विभाग के प्रमुख, ज़िला स्तर के DPO (District Program Officer), DSO (District Statistical Officer), SDPO इत्यादि अधिकारी करते हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से अधिकारी महिलाओं के आवेदन की स्थिति की जांच, भुगतान की पुष्टि, और किस्त ट्रांसफ़र प्रक्रिया की निगरानी कर सकते हैं। यह प्रणाली योजना के पारदर्शी संचालन और भुगतान की सटीकता सुनिश्चित करती है।

Ladli Behna yojna login कौन – कौन कर सकते हैं

लाड़ली बहना योजना लॉगिन के माध्यम से कर्मचारी महिलाओं को होने वाली समस्याओं का समाधान कर सकते हैं-

विभागीय यूजर लॉगिन

वार्ड / ग्राम पंचायतविभाग के प्रमुख
संभाग स्तरीय (JD)
ज़िला स्तरीय (DPO/DSO)
ज़िला स्तरीय (Collector/DeGM)
ब्लॉक स्तरीय (CDPO)
नगर निगम/ नगर पालिका/नगर परिषद/जनपद पंचायत

Ladli Behna yojna login कैसे करें? जानें

लाड़ली बहना योजना लॉगिन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  • सबसे पहले आप लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज खुलने के बाद होम पेज के टॉप में दिये “विभागीय लॉगिन” पर क्लिक करें।
ladli bhahan yojana login home page
  • उसके बाद “विभागीय यूजर लॉगिन” का नया पेज खुलेगा।
  • जिसमे आपको लॉगिन के दो विकल्प दिखाई देंगे।
    • वार्ड / ग्राम पंचायत
    • अन्य यूजर
ladli bhahan yojana login page
  • जिसमे से आप किसी एक का चुनाव करके यूजर का नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करे बटन पर क्लिक करके लाड़ली बहना योजना लॉगिन कर सकते हैं।

लाड़ली बहना योजना का अगला चरण (Next Phase Registration)

राज्य सरकार जल्द ही लाड़ली बहना योजना के अगले चरण की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस चरण में उन महिलाओं को आवेदन का अवसर दिया जाएगा जो अब तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाई हैं।

इस बार सरकार द्वारा गांव और शहर दोनों जगहों पर विशेष शिविर (Camps) लगाए जाएंगे, जहाँ लाड़ली बहना योजना आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। साथ ही, आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की भी तैयारी की जा रही है, ताकि महिलाएँ घर बैठे आवेदन कर सकें।

जो महिलाएँ पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाई थीं, वे अब इस अवसर का लाभ उठाकर ₹1500 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

Ladli bahna Yojana Login – महत्त्वपूर्ण प्रश्न

ladli bhahan yojana login कैसे करें?

सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें, विभागीय लॉगिन पर क्लिक करके यूजर नाम, पासवर्ड, कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें बटन पर क्लिक करके लॉगिन कर सकते हैं।

ladli bhahan yojana login कौन – कौन कर सकते हैं?

लाड़ली बहना योजना का लॉगिन वार्ड / ग्राम पंचायत के साथ विभाग के प्रमुख और संभाग स्तरीय (JD), ज़िला स्तरीय (DPO/DSO), ज़िला स्तरीय (Collector/DeGM), ब्लॉक स्तरीय (CDPO), नगर निगम/ नगर पालिका/नगर परिषद/जनपद पंचायत सभी लोग कर सकते हैं।

ladli bhahan yojana की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in है।

लाड़ली बहना योजना ई केवाईसी करेंLadli Behna Yojana New List

Leave a Comment