लाड़ली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही एक महत्वपू्र्ण योजना है। इस योजना के तहत विशेष रूप से उन महिलाओं को लाभ दिया जाता है जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभवंचित रह गई हैं और जिनके पास पक्के मकान नहीं हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को 1,20,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने पक्के घर का निर्माण कर सकें और सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी सकें।
इस योजना का उद्देश्य केवल आवास प्रदान करना नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके सामाजिक सम्मान और सुरक्षा को बढ़ाना भी है। लाड़ली बहना आवास योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देती है, जिससे वे परिवार और समाज में निर्णय लेने में सक्षम बनें।
इस योजना की शुरुआत करते वक्त पूर्व एमपी शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना’ बहनों के सुख और सम्मान के लिये उठाया गया एक बड़ा कदम है, इस योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास में शामिल नहीं हुए परिवारों को आवास की सुविधा दी जाएगी, जिससे उनके पक्के मकान का सपना साकार हो सके.
Ladli Behna Awas Yojana क्या है?
लाड़ली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 17 सितंबर 2023 को की थी।
- योजना के तहत लाभार्थियों को 1 लाख 20 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला।
- योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
- हाल ही में लाड़ली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी हुई है इसलिए जो महिलाएँ आवास योजना के लिए अप्लाई की थी वे अपना नाम नई लिस्ट में देख सकती है।
लाड़ली बहना आवास योजना संबंधित संक्षिप्त जानकारी
| विशेषता (Feature) | विवरण (Details) |
|---|---|
| योजना का नाम | Ladli Behna Awas Yojana 2026 |
| शुरुआत की तारीख | 17 सितंबर 2023, भोपाल |
| लाभार्थी | मध्य प्रदेश की गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएँ |
| मुख्य उद्देश्य | महिलाओं को पक्का मकान और आर्थिक सशक्तिकरण |
| आवास सहायता राशि | ₹1,20,000 प्रति लाभार्थी |
| पात्रता मापदंड | पीएम आवास योजना से वंचित, मासिक आय ₹12,000 से कम, कोई आयकर दाता नहीं, 4 पहिया वाहन नहीं |
| आवेदन प्रक्रिया | फॉर्म भरें → आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें → ग्राम पंचायत/ऑफिस में जमा करें |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, समग्र आईडी |
| लिस्ट चेक करने का तरीका | PMAYG / आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके लाभार्थी सूची देखें |
| पेमेंट मोड | DBT – आधार लिंक बैंक अकाउंट में सीधे भुगतान |
| हेल्पलाइन और संपर्क | ईमेल: [email protected], फोन: 0755-2700800 |
| विशेषताएँ | पक्का मकान, बुनियादी सुविधाएँ (पानी, बिजली, शौचालय), ऑनलाइन निगरानी, महिला सशक्तिकरण, पारदर्शी प्रक्रिया |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://prd.mp.gov.in/ |
लाड़ली बहना आवास योजना उद्देश्य
लाडली बहना आवास योजना का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आवास प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
Ladli Behna Awas Yojana Registration 2026 कैसे करें?
यदि आप लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही है और आपके पास कच्चा मकान है तो आप लाड़ली बहना आवास योजना के लिए आवेदन कर सकती है और इसके तहत मिलने वाली राशि को प्राप्त करके अपना पक्का मकान/घर बनवाने का सपना साकार कर सकती है।
लाडली बहना आवास योजना आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे देखें-
- लाड़ली बहना आवास योजना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवास योजना फॉर्म पीडीएफ़ को डाउनलोड करें।
- उसके बाद लाड़ली बहना आवास योजना फॉर्म में माँगी गई जानकारी को दर्ज करें जैसे – ग्राम पंचायत का नाम, जनपद पंचायत, ज़िला, आवेदक का नाम, पता, आयु, पति का नाम, जाति, वार्षिक आय, आधार नंबर, समग्र आईडी, जॉब कार्ड नंबर (अगर उपलब्ध हो तो), मोबाइल नंबर, लाभ्यार्थी का लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदक के हस्ताक्षर, इत्यादि।
- सभी जानकारी भरने के बाद आप अपने फॉर्म को संबंधित डॉक्यूमेंट के साथ अपने ग्राम पंचायत या नज़दीकी कार्यालय में जमा कर दें।
- आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने के बाद यह फॉर्म कम्यूटर ऑपरेटर को प्राप्त होगा, जिसके लिये उसको जनपद लॉगिन करना होगा।
- जनपद लॉगिन के बाद ऐसा डैसबोर्ड दिखाई देगा।

- जिसमे से आपको ऐड बेनेफ़िशियरी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना पर क्लिक करना है।
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे अवेदिका का ब्लॉक, पंचायत, विलेज, फाइनेंशियल वर्ष, अवेदिका का नाम दर्ज करना होगा उसके बाद प्रोसीड के बटन पर क्लिक करें।

- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको लाड़ली बहना योजना के अवेदिका की पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसको आप नीचे इमेज में देख सकते हैं।

- उसके बाद सभी जानकारी को चेक करके फ़ाइनल सबमिट कर दे जिसके बाद जब लाड़ली बहना आवास योजना की अगली लिस्ट जारी होगी तो उसमे आवेदक का नाम होगा और आवेदक को आवास योजना की राशि प्राप्त होगी।
लाड़ली बहना आवास योजना पात्रता
लाभार्थी:
- मध्य प्रदेश में रहने वाली बेसहारा महिलाएं।
- जिनका परिवार पीएम आवास योजना से वंचित है।
पात्रता शर्तें:
- परिवार की मासिक आय ₹12,000 से कम हो।
- परिवार में कोई सदस्य आयकर दाता न हो।
- 2.5 एकड़ या अधिक संचित भूमि और 5 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं हो।
- परिवार के पास 4 पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- आवेदक का नाम आवास प्लस या पीएम आवास सूची में न हो।
लाड़ली बहना आवास योजना हेतु ज़रूरी दस्तावेज
यदि आप लाड़ली बहना आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती है तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है।
- लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- समग्र आईडी
- आधार कार्ड
- मरेगा जॉब कार्ड (अनिवार्य नहीं है)
- बैंक पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
प्रमुख विशेषताएँ:
- लक्षित लाभार्थी:
- यह योजना मुख्यतः उन महिलाओं के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन कर रही हैं या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से हैं।
- आवास की उपलब्धता:
- योजना के तहत लाभार्थियों को पक्के मकान प्रदान किए जाएंगे।
- मकानों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ जैसे पानी, बिजली और शौचालय उपलब्ध होंगे।
- वित्तीय सहायता:
- केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर योजना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी।
- लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए धनराशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।
- समुदाय और सामाजिक सशक्तिकरण:
- इस योजना का एक उद्देश्य समुदाय और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकें।
- पारदर्शिता और निगरानी:
- योजना की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
- लाभार्थियों और योजनाओं की निगरानी के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी।
Ladli Behna Awas Yojana Installment
लाड़ली बहना आवास योजना के कई किस्तों का पैसा लाड़ली बहनों के खाते में भेजा दिया गया है और जिनको अभी पैसा नहीं मिला है उनको जल्द भेजा जाएगा, जिसका विवरण लाभ्यार्थी के फ़ोन पर मैसेज द्वारा प्राप्त होगा, जिनका फ़ोन नंबर लाड़ली बहना आवास योजना के तहत रजिस्टर्ड नहीं है वे अपने बैंक जाकर अपने आने वाली किस्तों का विवरण प्राप्त कर सकती हैं, यदि आप जानना चाहती हैं कि आपकी किस्त का पैसा आयेगा या नहीं तो आप अपना नाम लाभ्यार्थी सूची में चेक कर सकती है।
Ladli Behna Awas Yojana list 2026 ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
लाड़ली बहना आवास योजना आवेदन करने वाली महिलाएँ लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट को पीएम आवास की आधिकारिक वेबसाइट (pmayg.nic.in) के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकती हैं जिसके निम्नलिखित स्टेप है –
- स्टेप 1 – सबसे पहले पीएम आवास की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाएँ।
- स्टेप 2 – ‘स्टैकहोल्डर’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 3– उसके बाद IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 – जिसके बाद नया पेज खुलेगा जहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट को देख सकती है।
- स्टेप 5– यदि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है तो आप एडवांस सर्च पर क्लिक करके अपने राज्य,ज़िला, जनपद, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, स्कीम का नाम और Financial year का चुनाव करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 6– जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर लाभ्यार्थी सूची खुलकर आ जाएगी, जिसमे आप अपना नाम देख सकती है।
नाम लिस्ट में न होने पर क्या करें (What to Do If Your Name is Not in the List)
अगर आपका नाम लाड़ली बहना आवास योजना (Ladli Behna Awas Yojana) की लाभार्थी सूची में नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले, आपको Application Status (आवेदन स्थिति) चेक करनी चाहिए। जिसको आप आधिकारिक पोर्टल या नज़दीकी पंचायत कार्यालय पर जाकर अपना आवेदन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके चेक कर सकती है।
अगर स्टेटस में कोई गलती या अधूरी जानकारी दिखाई दे, तो तुरंत उसका सुधार (Correction) कराएं। गलतियों को ठीक करने के लिए आपको अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, समग्र आईडी और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ लेकर ग्राम पंचायत या जनपद कार्यालय में जाना होगा।
इसके अलावा, यदि आपको आवेदन प्रक्रिया या सुधार से संबंधित कोई समस्या हो रही है, तो आप लाडली बहना हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं:
- हेल्पलाइन नंबर: 0755-2700800
- ईमेल: [email protected]
| महत्वपूर्ण सुझाव: सभी जानकारी सही और अपडेटेड रखें, जैसे – आधार कार्ड लिंक होना, बैंक खाता सक्रिय होना और मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना। इससे अगली सूची में आपका नाम आने की संभावना बढ़ जाएगी और किस्त का पैसा समय पर आपके खाते में ट्रांसफर हो पाएगा। |
नई किस्त के भुगतान की प्रक्रिया
लाड़ली बहना आवास योजना के तहत भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में किया जाता है।
- जिसके लिए लभ्यर्थी के खाते में DBT एक्टिव होना आवश्यक है।
- जिनका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, वे अपना पैसा समय पर प्राप्त नहीं कर पाएंगी।
- लाभार्थी अपने DBT स्टेटस और किस्त की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।
DBT एक्टिव करने के तरीके:
- बैंक शाखा के माध्यम से आधार लिंक करें।
- मोबाइल बैंकिंग ऐप या ATM के माध्यम से आधार लिंक करें।
- SMS या ऑनलाइन नेट बैंकिंग से लिंक करें।
लाड़ली बहना आवास योजना की मुख्य विशेषताएँ
- लक्ष्य: गरीबी रेखा से नीचे या आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए।
- मकान में पानी, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध।
- वित्तीय सहायता चरणबद्ध तरीके से।
- पारदर्शिता और निगरानी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से।
- सामाजिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा।
Ladli Behna Awas Yojana योजना संबंधित प्रश्न
लाड़ली बहना आवास योजना आवेदन प्रक्रिया फ़रवरी या मार्च महीने में शुरू की जाएगी।
लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ सिर्फ़ लाड़ली बहनों को मिलेगा, जिनकी मासिक आय 12,000 रुपये से कम है और जिसके पास पक्का मकान नहीं है।
लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपको पास आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिये, पात्रता की अन्य जानकारी ऊपर पोस्ट में दी गई है।
लाड़ली बहना आवास योजना आवेदन फॉर्म पीडीएफ़ को आप ऊपर पोस्ट में दिये लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
लाड़ली बहना आवास योजना के तहत पक्के घर बनवाने हेतु 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलती है।