Ladli Behna Yojana Eligibility 2026 – लाड़ली बहना पात्रता और अपत्रता जानें

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सुधार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

इस लेख में हम Ladli Behna Yojana Eligibility Criteria यानी लाड़ली बहना योजना की पात्रता और अपात्रता की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं ताकि आप यह जान सकें कि आप इस योजना का लाभ ले सकती हैं या नहीं।

CM Ladli Behna Yojana e-KYCLadli Behna Payment Status
Ladli Behna ListLadli Bahan Online Apply

लाड़ली बहना योजना पात्रता (Eligibility Criteria for Ladli Behna Yojana)

लाड़ली बहना योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जाएगा जो नीचे दिए गए मानदंडों को पूरा करती हैं:

1. मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होना अनिवार्य

इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को दिया जाएगा। जिनके पास समग्र आईडी (Samagra ID) है, वही इस योजना के लिए पात्र मानी जाएँगी।

2. आयु सीमा 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए। आयु का प्रमाण आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र से सत्यापित किया जाता है।

3. पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए

महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा (BPL) मानक के अंतर्गत आती है।

4. महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए

योजना की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से महिला के बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए महिला का बैंक खाता आधार कार्ड और समग्र आईडी से लिंक होना आवश्यक है।

5. केवल विवाहित, विधवा या परित्यक्ता महिलाएँ पात्र हैं

इस योजना का लाभ विवाहित, विधवा (Widow) और परित्यक्ता (Divorced) महिलाओं को दिया जाता है। अविवाहित महिलाओं को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।

एक परिवार की कई महिलायें इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है क्योकि परिवार का अर्थ पति, पत्नी और उनके बच्चों से है।

6. सरकारी नौकरी या आयकर दाता महिलाएँ अपात्र होंगी

यदि कोई महिला राज्य या केंद्र सरकार में कार्यरत है या आयकर दाता (Income Tax Payer) है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं मानी जाएगी।

7. परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए

जिस महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है या पेंशन प्राप्त कर रहा है, वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगा।

अपात्रता जानें

  • सरकारी नौकरी कर रही महिलायें।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकरदाता हो।
  • यदि आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधि है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
  • वह महिलाएं जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक हो।
  • जो महिला भारत सरकार एवं राज्य सरकार के किसी भी योजना के तहत प्रतिमा ₹1000 या उससे अधिक राशि प्राप्त कर रही है।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व सांसद विधायक हो।
  • जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड/निगम/मंडल/उपक्रम अध्यक्ष या उपाध्यक्ष संचालक/सदस्य हो।
  • जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल 5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि हो।

लाड़ली बहना योजना पात्रता की ज़रूरत को समझे

लाडली बहना योजना की पात्रता (Eligibility) को तय करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होता है कि योजना का लाभ उन महिलाओं तक पहुंचे, जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है। पात्रता मानदंड तय करने के पीछे कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:

  1. सक्षम वर्ग को लाभ पहुँचाना: पात्रता मानदंड उन महिलाओं की पहचान करने में मदद करते हैं, जिन्हें आर्थिक रूप से सहायता की सबसे अधिक आवश्यकता है, जैसे कि गरीब परिवारों की महिलाएं, विधवा, परित्यक्ता, और अन्य वंचित वर्ग की महिलाएं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सरकारी संसाधन सही जगह पर उपयोग हो रहे हैं।
  2. वित्तीय अनुशासन: सीमित संसाधनों के साथ सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सहायता केवल उन्हीं को मिले जो इसकी जरूरतमंद हैं। पात्रता मानदंडों से अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है और सरकारी वित्तीय योजना को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
  3. समाज में समानता लाना: पात्रता मानदंड यह सुनिश्चित करते हैं कि आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को वित्तीय सहायता मिले, जिससे समाज में आर्थिक और लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जा सके। इस प्रकार की योजनाएं महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करती हैं और उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
  4. दुरुपयोग को रोकना: पात्रता मानदंडों से यह सुनिश्चित होता है कि योजना का दुरुपयोग न हो। यदि लाड़ली बहना योजना का पात्रता मानदंड न हो, तो इसका फायदा वे महिलाएँ भी उठा सकती हैं जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत नहीं है, जिससे योजना की मूल भावना और उद्देश्य प्रभावित हो सकते हैं।
  5. प्रशासनिक कुशलता: पात्रता मानदंड से लाभार्थियों की पहचान और चयन की प्रक्रिया आसान हो जाती है, जिससे योजना को लागू करने और इसके प्रबंधन में प्रशासनिक कुशलता सुनिश्चित होती है। इससे योजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी आती है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ (Required Documents)

लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी –

  1. समग्र आईडी कार्ड (Samagra ID)
  2. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  3. बैंक पासबुक / खाता विवरण
  4. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  5. निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
  6. विवाह प्रमाण पत्र / विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. मोबाइल नंबर (Aadhaar से लिंक)

Ladli Behna Yojana Eligibility संबंधित प्रश्न

Ladli Behna Yojana Eligibility क्या है?

लाड़ली बहना योजना का आवेदन एमपी राज्य की महिलायें कर सकती हैं, जिनकी उम्र २१ वर्ष से लेकर ६० वर्ष तक है।

लाड़ली बहना आवेदन की उम्र सीमा क्या है?

इसे आवेदन करने की न्यूनतम उम्र २१ वर्ष और अधिकतम उम्र ६० वर्ष है।

लाड़ली बहना योजना के लिए कौन – कौन आवेदन कर सकते हैं?

मध्यप्रदेश की बेरोज़गार महिलायें ही केवल लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

लाड़ली बहना योजना के तहत कितना पैसा मिलता है?

इस योजना के तहत महिलाओं को ₹1500 महीना मिलता है।

क्या एक परिवार की कई महिलायें आवेदन कर सकती है?

हाँ, एक परिवार की कई महिलायें इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है क्योकि परिवार का अर्थ पति, पत्नी और उनके बच्चों से है, बाक़ी अन्य महिलायें इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

जिन महिलाओं को कोई अन्य सरकारी योजना के तहत 1000 या उससे कम राशि मिल रही वो आवेदन कर सकती है?

हाँ, जो महिलायें 1500 रुपये से कम पैसे वाली योजना का लाभ ले रही हैं, वो इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

Ladli Behna Yojana Eligibility

Leave a Comment