Ladli Behna Awas Yojana list 2026 – लाड़ली बहना ग्रामीण आवास योजना सूची देखें

मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है, जो महिलाएँ लाडली बहना आवास योजना की पात्रता रखती है वे लाड़ली बहना आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है, लाड़ली बहना आवास योजना हेतु आवेदन कर चुकी महिलाएँ अपना नाम Ladli Behna Awas Yojana New List में चेक कर सकती है।

लाडली बहना आवास योजना सूची (Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List) एक ऐसी सूची होती है जिसमें उन महिलाओं के नाम शामिल हैं जिन्हें LBAY योजना के तहत आवासीय लाभ प्रदान किया जाना है, इस सूची को राज्य सरकार द्वारा तैयार किया जाता है ताकि पात्र लाभार्थियों की पहचान की जा सके और उन्हें योजना के अंतर्गत सहायता प्रदान की जा सके.

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट चेक करने पर ही पता चलेगा कि आपका नाम आवास मिलने वालों की सूची में है या नहीं, इस लेख के माध्यम से हम आपको Ladli Behna Awas Yojana list कैसे देखें? इसकी पूरी जानकारी दिए हैं, जिसको फॉलो करके आप अपना नाम लाड़ली बहना आवास सूची में चेक कर सकती है.

नोट: लाड़ली बहना आवास योजना की ग्रामीण लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

नवीनतम अपडेट: हाल ही में सरकार ने इस योजना की किस्त राशि जारी की है। आप अपने बैंक या ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक करके यह पता लगा सकते हैं कि पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।

Ladli Behna Awas Yojana list देखनें की प्रक्रिया जानें

जिन बहनों का लाड़ली बहना आवास योजना का आवेदन पूर्ण हो चुका है, उन्हें Ladli Behna Awas Yojana list में अपना नाम अवश्य जांच लेना चाहिए। जिन लाभार्थियों का नाम नई सूची में होगा, उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

यदि किसी महिला का नाम Ladli Behna Awas Yojana list 2026 में नहीं है, तो वह अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकती है। आवेदन में त्रुटि पाए जाने पर उसे सुधारने की प्रक्रिया पूरी करें, जिससे आपका नाम आगामी सूची में शामिल हो सके।

एमपी लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट देखने के निम्नलिखित चरण है-

  • Ladli Behna Awas list देखने के लिए सबसे पहले पीएम आवास की आधिकारिक वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जायें.
  • उसके बाद ‘स्‍टैकहोल्‍डर’ पर क्लिक करें.
Ladli Behna Awas Yojana list Download homepage
  • क्लिक करते ही ड्रॉप डाउन मेन्‍यू खुलेगा, उसमे से IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें.
IAY/PMAYG Beneficiary page
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
Advance Search
  • जिसके बाद यदि आपका नाम सूची में होगा आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

Ladli Behna Awas Yojana Registration Number कैसे खोजें? जानें

  • इसके अलावा यदि आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो एडवांस सर्च (Advance Search) पर क्लिक करें और अपना राज्य, जिला, ब्‍लॉक, पंचायत का चुनाव करें उसके बाद Scheme में लाड़ली बहना आवास योजना का चुनाव करें, उसके बाद अपने फाइनेंशियल ईयर में 2024-25 या 2025-26 का चुनाव करें और नीचे दिये सर्च (Serach) बटन पर क्लिक करें.
  • जैसा कि नीचे इमेज में देख सकते हैं-
Ladli Behna Awas Yojana village wise list
  • इसके बाद आपके एरिया की लाड़ली बहना आवास योजना सूची आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमे आप अपने नाम को सर्च करके देख सकते हैं.
Ladli Behna Awas Yojana list page

लाड़ली बहना आवास योजना सूची में सीरियल नंबर, बेनेफ़िशियरी आईडी, बेनेफ़िशियरी नाम, पति या पिता का नाम, बीपीएल नंबर, हाउस स्टेटस, अमाउंट रिलीज़ इत्यादि जानकारी दी गई होगी, जिसमे से आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को प्राप्त करके लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं.

लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट में नाम न आने पर क्या करें ?

अगर आपका नाम Ladli Behna Awas Yojana List में नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका कारण यह हो सकता है कि आपके आवेदन में कोई त्रुटि (Error) रह गई हो या कुछ दस्तावेज अधूरे हों। ऐसे में आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी समस्या को दूर कर सकती हैं और अगली लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा सकती हैं।

आवेदन स्थिति (Application Status) चेक करें

सबसे पहले आपको यह पता करना होगा कि आपका आवेदन सही तरीके से सबमिट हुआ है या नहीं। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:

  • स्टेप 1: लाड़ली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइ पर जाएं।
  • स्टेप 2: “आवेदन स्थिति (Application Status)” विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अपना आवेदन क्रमांक (Application Number) या समग्र आईडी (Samagra ID) और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • स्टेप 4: सबमिट (Submit) पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपके स्क्रीन पर आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।

नोट: यदि आपका आवेदन अधूरा या अस्वीकृत (Rejected) दिख रहा है, तो स्क्रीन पर उसका कारण भी बताया जाएगा, जिसका निवारण आपको तुरंत करना होगा।

त्रुटियों को सुधारें (Correct Errors in Application)

अगर आवेदन में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आपको उसे सुधारने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी होगी:

  • अपने नजदीकी ग्राम पंचायत, नगर परिषद या CSC केंद्र पर जाएं।
  • सही दस्तावेज लेकर जाएं, जैसे:
    • आधार कार्ड
    • समग्र आईडी
    • बैंक पासबुक
    • पते का प्रमाण (Address Proof)
  • वहाँ उपलब्ध ऑफिसर या कर्मचारी को समस्या बताएं और आवेदन में आवश्यक सुधार करवाएं।
  • सुधार होने के बाद, आवेदन को फिर से सत्यापित (Verify) करवाएं।

हेल्पलाइन और सहायता केंद्र से संपर्क करें

यदि वेबसाइट या लोकल ऑफिस से आपकी समस्या हल नहीं होती है, तो आप हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकती हैं।

  • हेल्पलाइन नंबर: 0755-2700800
  • ईमेल आईडी: [email protected]

Ladli Behna Awas Yojana list में मौजूद विवरण

  1. लाभार्थियों के नाम: इस सूची में उन सभी महिलाओं के नाम होते हैं जो लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र पाई गई हैं। ये वे महिलाएं होती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही हैं या जिनके पास स्थायी आवास नहीं है।
  2. पता और संपर्क जानकारी: सूची में लाभार्थियों के पते और संपर्क की जानकारी होती है ताकि सरकारी अधिकारी उन्हें सूचित कर सकें और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को पूरा कर सकें।
  3. पात्रता की स्थिति: सूची में यह भी दर्शाया जाता है कि लाभार्थी किस प्रकार की पात्रता के तहत योजना के लिए चयनित हुई हैं, जैसे कि विधवा, परित्यक्ता, या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला।
  4. योजना का विवरण: सूची में यह जानकारी भी शामिल होती है कि लाभार्थियों को किस प्रकार की आवासीय सहायता प्रदान की जाएगी, जैसे कि पक्के घर का निर्माण, मौजूदा घर का पुनर्निर्माण या सुधार।

अगली लिस्ट में नाम शामिल करने के टिप्स

अगली लिस्ट में अपना नाम सुनिश्चित करने के लिए ये जरूरी कदम उठाएं:

  • सभी दस्तावेज सही और अद्यतन (Updated) रखें।
  • आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करें।
  • DBT (Direct Benefit Transfer) स्टेटस एक्टिव रखें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद समय-समय पर स्टेटस चेक करते रहें।
  • यदि कोई गलती मिले, तो तुरंत सुधार करवाएं।

Ladli Behna Awas Yojana list Download – संबंधित प्रश्न

लाड़ली बहना आवास योजना सूची कैसे डाउनलोड करें?

लाड़ली बहना आवास योजना सूची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले pmayg.nic.in पर जाएँ ☞ स्‍टैकहोल्‍डर पर क्लिक करें ☞ IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करे ☞ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके ☞ सर्च बटन पर क्लिक करके लाड़ली बहना आवास सूची देख सकते हैं.

लाड़ली बहना आवास योजना सूची डाउनलोड करने के लिए कौन सी जानकारी होनी चाहिए?

Ladli Behna Awas Yojana list डाउनलोड करने के लिए लाड़ली बहना रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी होनी चाहिए।

लाड़ली बहना आवास योजना के तहत महिलाओं को कितना पैसा मिलेगा?

लाड़ली बहना आवास योजना के तहत महिलाओं को 1 लाख 20 हज़ार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है।

लाड़ली बहना आवास योजना लिस्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ladli Behna Awas Yojana list देखने की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in है.

लाड़ली बहना आवास योजना सूची कैसे डाउनलोड करें?

लाड़ली बहना आवास योजना सूची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले pmayg.nic.in पर जाएँ ☞ स्‍टैकहोल्‍डर पर क्लिक करें ☞ IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करे ☞ एडवांस बटन पर क्लिक करें ☞ राज्य, जिला, ब्‍लॉक, पंचायत, स्कीम और फाइनेंशियल ईयर का चुनाव करके आप लाड़ली बहना आवास योजना सूची डाउनलोड कर सकते हैं.

Ladli Behna Awas YojanaLadli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana ListLadli Behna Yojana Payment check
Ladli Bahan Yojana Online ApplyLadli Behna Yojana Eligibility
Ladli Behna Yojana e-KYCLadli bahna Yojana Login