Ladli Behna Payment Status 2026 कैसे देखें? जानें

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना है, जिसने उनके जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की नई उम्मीद जगाई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

लेकिन कई बार महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि —
👉 “क्या मेरी लाड़ली बहना योजना की किस्त आ गई है?”
👉 “मेरे खाते में भुगतान हुआ या नहीं?
👉 “मेरे आवेदन का स्टेटस क्या है?

इन सभी सवालों का जवाब आप खुद ऑनलाइन घर बैठे जान सकती हैं। Ladli Behna Payment Status Check करने की सुविधा अब सीधा cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। इस पोर्टल की मदद से आप अपने समग्र आईडी, मोबाइल नंबर या आवेदन क्रमांक के जरिए यह जान सकती हैं कि आपकी किस्त आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं।

लाड़ली बहना योजना भुगतान स्थिति जांचने का उद्देश्य

महिलाओं को भुगतान की जानकारी पारदर्शी रूप से देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in शुरू किया है।
इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से यह पता लगा सकती हैं कि –

  • आपकी किस्त जमा हुई है या नहीं,
  • आपके आवेदन की स्थिति क्या है,
  • और यदि कोई त्रुटि है तो उसे कैसे सुधारें।

Ladli Behna Yojana Payment Status कैसे देखें? जानें

यदि आपने लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, किंतु अभी तक आपके खाते में एक भी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो आप हमारे द्वारा बताए गए चरणों का पालन करके लाड़ली बहना योजना भुगतान स्थिति (Ladli Behna Yojana Payment Status) देख सकती हैं।

Ladli Behna Yojana Payment Status homepage
  • उसके बाद पंजीकृत महिला यूजर लॉगइन का नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको “लाड़ली बहना आवेदन क्र. या सदस्य समग्र आईडी नंबर” और कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजे बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके लाड़ली बहना आवेदन के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
  • उसको नीचे दिये बॉक्स में दर्ज करें और “खोजें” पर क्लिक करें।
Ladli Behna Yojana Payment Status login page
  • जिसके बाद एक नया डैसबोर्ड खुलेगा, जिसमे आपके आवेदन संबंधित जानकारी दी गई होगी।
Ladli Behna Yojana Payment dashboard
  • उसी में एक विकल्प आपको भुगतान स्तिथि का मिलेगा, उस पर क्लिक करके आप अपने लाड़ली बहना योजना भुगतान स्तिथि की जाँच कर सकती हैं।
  • लाड़ली बहना योजना पेमेंट स्टेटस में राज्य सरकार द्वारा प्राप्त राशि आपको दिखाई देगी जैसा कि नीचे इमेज में दर्शाया गया है।
Ladli Behna Yojana Payment Status page
  • ऊपर बताये गये सभी स्टेप को फॉलो करके आप अपने Ladli Behna Yojana Payment Status की जाँच कर सकते।

अगर Payment नहीं आया है तो क्या करें?

यदि आपकी लाड़ली बहना योजना की राशि आपके खाते में नहीं आई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए कदम उठाएं –

  1. अपनी e-KYC स्थिति जांचें
    यदि e-KYC अधूरी है, तो तुरंत Samagra Portal या CSC केंद्र पर जाकर उसे अपडेट करवाएं।
  2. बैंक से आधार लिंक कराएं
    अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करें और NPCI मैपिंग सुनिश्चित करें ताकि DBT (Direct Benefit Transfer) संभव हो सके।
  3. लाड़ली बहना हेल्पलाइन पर संपर्क करें
    आप अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग या CM Ladli Behna Helpline से भी संपर्क कर सकती हैं।

Ladli Behna Payment Status में क्या जानकारी मिलेगी?

पेमेंट स्टेटस पेज पर आपको निम्न जानकारी दिखाई देगी —

  • आवेदिका का नाम
  • आवेदन क्रमांक
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता संख्या
  • भुगतान तिथि (Payment Date)
  • राशि (₹1500)
  • भुगतान स्थिति (Success/Failed)

यदि आपके खाते में राशि सफलतापूर्वक पहुंच गई है, तो “Payment Success” दिखेगा। यदि “Pending” या “Failed” दिखे तो इसका मतलब है कि या तो बैंक खाता, IFSC कोड या e-KYC में कोई समस्या है।

लाड़ली बहना योजना के लाभ

आर्थिक स्वतंत्रताइस योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकती हैं। यह उन्हें स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ने में मदद करती है।
शिक्षा और स्वास्थ्यमहिलाएं इस राशि का उपयोग अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए कर सकती हैं जिससे परिवार का समग्र विकास होता है।
सामाजिक सुरक्षाइस योजना से महिलाओं को एक सुरक्षा मिलती है। जब परिवार में कोई आर्थिक संकट होता है, तो यह सहायता महिलाओं को मजबूती प्रदान करती है।

मुझे आशा है कि आपको मेरे द्वारा दी गई Ladli Behna Yojana Payment Status की जानकारी अच्छी लगी होगी, यदि आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Ladli Behna Yojana Eligibility Criteria क्या है? देखेंलाड़ली बहना योजना
Ladli Behna Yojana Listलाड़ली बहना योजना लॉगिन
Ladli Behna Awas Yojana listLadli Behna Awas Yojana