Ladli Behna e-KYC कैसे करें? आसान भाषा में समझे

Ladli Behna e-KYC : लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण और पोषण स्तर में सुधार के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की पात्र महिलाओं को हर माह ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2023 में प्रारंभ की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं में BMI (बॉडी मास इंडेक्स) और एनीमिया स्तर में सुधार करना है, इस लेख के माध्यम से हम आपको Ladli Behna e-KYC कैसे करें इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

Ladli Behna e-KYC क्या है ?

लाड़ली बहना e-KYC (Electronic Know Your Customer) एक ऐसी प्रक्रिया है जो योजना की सत्यता और पारदर्शिता सुनिश्चित करती है। यदि किसी लाभार्थी बहन की e-KYC अधूरी है, तो उसे अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए, हर लाभार्थी महिला को Ladli Behna Yojana e-KYC करना अनिवार्य है।

सरकार द्वारा जारी Ladli Behna Yojana e-KYC प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक पात्र महिलाएँ ही योजना का लाभ प्राप्त करें और किसी प्रकार की फर्जीवाड़ा न हो।

CM Ladli Bahna YojanaLadli Behna Awas Yojana list

Ladli Behna e-KYC कैसे करें? जानें

एमपी राज्य की जो भी महिलाएँ इस योजना का लाभ ले रही है, उनको लाड़ली बहना योजना ई केवाईसी कराना अनिवार्य है, जिससे वे अपने आने वाली किस्त का लाभ लगातार आसानी से उठा पाएँ।

लाड़ली बहना योजना ई केवाईसी कैसे करे? पूरी प्रक्रिया स्टेप वाइज जानें –

  • लाड़ली बहना ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले Samagra Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद “समग्र प्रोफाइल अपडेट” लिस्ट में से “e-KYC करें” विकल्प पर क्लिक करें।
samagra.gov.in page
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमे ई केवाईसी करने के निर्देश मिलेंगे जो हैं –
    • आधार ई-केवाईसी प्रारम्भ करने से पहले आपको आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर को सत्यापित करना होगा।
    • ओटीपी आपके द्वारा नीचे उपलब्ध कराये गए रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
    • प्रमाणित होने के बाद ही आपको आधार ई-केवाईसी प्रारम्भ करने की अनुमति दी जाएगी।
  • उसके बाद उसी पेज पर नीचे की तरफ़ “कृपया अपनी समग्र आईडी प्रविष्ट करें जिससे आप अपने आधार को लिंक करना चाहते हैं” विकल्प दिखाई देगा।
  • उसमे आपको अपनी “समग्र आईडी दर्ज करे” उसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
Ladli Behna Yojana e-KYC page 2
  • उसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको समग्र आईडी और मोबाइल नंबर का विकल्प दिखाई देगा, मोबाइल नंबर सत्यापित करने के लिए “ओटपी भेजे” बटन पर क्लिक करें।
  • यदि गलती से आपका समग्र आईडी रजिस्टर नंबर खो गया है तो अपना नया नंबर दर्ज करके ओटीपी भेजे पर क्लिक करें।
  • उसके बाद ओटपी बॉक्स में मोबाइल पर प्राप्त ओटपी को दर्ज करके सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें।
Ladli Behna Yojana e-KYC otp Verify
  • जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपके समग्र आईडी संबंधित जानकारी दिखाई देगी, जो है –
    • समग्र आईडी
    • परिवार आईडी
    • नाम
    • लिंग
  • उसके बाद आपको ई केवाईसी करने के दो विकल्प दिखाई देंगे, आधार कार्ड के ओटपी द्वारा या बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट द्वारा, ई केवाईसी ऑनलाइन करने के लिए आधार ओटपी विकल्प का चुनाव करें।
  • उसके बाद नीचे दिये बॉक्स में अपना आधार नंबर दर्ज करके, घोषणा बॉक्स को टिक करें और नीचे दिये “आधार से ओटपी का अनुरोध करें” बटन पर क्लिक करें।
Ladli Behna e-KYC page 3
  • उसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटपी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Ladli Behna e-KYC otp
  • उसके बाद ई केवाईसी पेज खुलेगा, जिस पर दो विकल्प दिए रहेंगे समग्र आईडी के अनुसार और आधार के अनुसार जो जानकारी आपकी ग़लत होगी वो लाल बॉक्स से घिरी रहेगी, ग़लत जानकारी को आपको अपने आधार के अनुसार सही करना होगा।
e-KYC final page
  • इस पेज पर मौजूद जानकारी को चेक करें और नीचे दिये दोनों बॉक्स को टिक करके “ग्राम पंचायत वार्ड को अनुरोध भेजें” बटन पर क्लिक करें।
Ladli Behna Yojana e-KYC final page
  • जिसके बाद आपकी ई केवाईसी सफलता पूर्वक हो जाएगी, जो २४ घंटे के अंदर पोर्टल पर अपडेट हो जाएगी।
  • ऊपर बताई गई प्रक्रिया से आप अपनी Ladli Behna Yojana e-KYC या समग्र आईडी ई केवाईसी को पूरा कर सकते हैं।

नोट – यदि आप अपनी समग्र आईडी में जन्मतिथि का बदलाव करेंगे तो आपको नीचे दिये कोई एक दस्तावेज अपलोड करने होंगे जिसकी जानकारी नीचे इमेज में देख सकते हैं।

Ladli Behna Yojana e-KYC important document

लाड़ली बहना e-KYC स्थिति कैसे देखें (Check NPCI Status)

e-KYC के बाद यह जानना जरूरी है कि आपकी जानकारी NPCI (National Payments Corporation of India) में अपडेट हुई है या नहीं।

  1. समग्र पोर्टल पर जाएँ।
  2. “NPCI Status देखें” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपनी समग्र आईडी या आधार नंबर दर्ज करें।
  4. स्थिति “Active” दिखे तो आपकी e-KYC पूरी हो चुकी है।
लाड़ली बहना योजना महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि आपकी e-KYC अधूरी है, तो तुरंत इसे पूरा करें ताकि आप अगली किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त कर सकें। सही जानकारी और दस्तावेज़ों के साथ प्रक्रिया पूरी करने पर, आपकी राशि सीधे आपके बैंक खाते में सुरक्षित रूप से ट्रांसफर हो जाएगी।

लाडली बहना योजना ई केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. समग्र आईडी कार्ड
  2. आधार कार्ड (लिंक मोबाइल नंबर के साथ)
  3. लाड़ली बहना पंजीकरण नंबर
  4. बैंक पासबुक / खाता विवरण
  5. पैन कार्ड (वैकल्पिक)
  6. आय और निवास प्रमाण पत्र (यदि मांगा जाए)

लाडली बहना योजना ई केवाईसी संबंधित प्रश्न

लाड़ली बहना ई केवाईसी क्या है?

लाड़ली बहना योजना ई केवाईसी आवेदक को प्रमाणित करने का कार्य करती है, लाड़ली बहना ई केवाईसी के माध्यम से साबित होता है कि किस्त का लाभ ले रही महिला इस योजना की पात्रता रखती है।

लाड़ली बहना ई केवाईसी करनी क्यों ज़रूरी है?

लाड़ली बहना ई केवाईसी नहीं होने से बहुत सी लाडली बहनों को ९वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है, क्योंकि उनकी लाडली बहना योजना ई केवाईसी अधूरी थी, ई केवाईसी का उद्देश्य महिला की पहचान करना है, जिसके लिये अवेदिका की समग्र आईडी एवं उसकी आधार में दर्ज जानकारी समान हो जैसे – नाम, अभिभावक का नाम, जन्मतिथि, लिंग, फोटो, इत्यादि।

Ladli Behna e-KYC कैसे करें?

लाड़ली बहना योजना ई केवाईसी करने कि लिए samagra.gov.in पर जाएँ →e-KYC करें पर क्लिक करे →समग्र आईडी, कैप्चा दर्ज करें→ आधार नम्‍बर और मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी से सत्यापित करें→ आधार में दर्ज आवेदिका का नाम, जन्‍मतिथि और लिंग को समग्र आईडी डाटा से मिलान करके केवाईसी पूर्ण करें।

लाडली बहना योजना ई केवाईसी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

लाड़ली बहना योजना ई केवाईसी करने की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in है।

Ladli Behna Yojana e-KYC कहाँ से और किन -किन माध्यम से कर सकते हैं?

लाडली बहना योजना ई केवाईसी अवेदिका अपने से ऑनलाइन कर सकती है या नजदीकी लोक सेवा केंद्र, एम पी ऑनलाइन कौशिक या कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना आधार ई-केवाईसी निःशुल्क दो माध्यम से करा सकती हैं।
१. आधार लिंक मोबाईल पर ओटीपी सत्यापन के द्वारा
२. बायोमेट्रिक डिवाइस सत्‍यापन के द्वारा

यदि आधार और समग्र आईडी में नाम, जन्मतिथि अलग-अलग है तो ई केवाईसी कैसे वेरीफाई करें?

यदि आवेदिका के समग्र आई डी एवं आधार में अलग- अलग जानकारियां दर्ज हैं तो समग्र पोर्टल के माध्यम से आधार में दर्ज जानकारी के अनुसार ‘ओवर राईट’ करने का प्रावधान है, जिसके माध्यम से आप अपने समग्र आईडी में सुधार करके अपनी लाड़ली बहना योजना ई केवाईसी कर सकते है।