लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन 2026 | Ladli Behna Yojana Online Apply, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया

महिलाओं एवं बच्‍चों के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक प्रमुख योजना है एमपी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (Chief Minister Ladli Behna Yojana) इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को प्रत्येक माह ₹1500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।

वर्तमान में प्रदेश की करोड़ों महिलाएँ इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं, लेकिन कई पात्र बहनें अभी भी इससे वंचित हैं। ऐसे में उनके लिए Ladli Behna Yojana Registration करना अनिवार्य है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि लाड़ली बहना योजना का ऑनलाइन आवेदन (Online Registration) कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज़ क्या हैं, और तीसरे चरण (3rd Phase Registration) की प्रक्रिया कब शुरू होगी।

Ladli Behna Awas Yojana listLadli Behna Yojana Payment Status
Ladli Behna Yojana ListLadli Behna Yojana e-KYC Online

लाड़ली बहना योजना आवेदन संबधित जानकारी

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
राज्यमध्य प्रदेश
योजना की शुरुआत25 मार्च 2023
योजना संचालित मंत्रालयमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय, मध्य प्रदेश
लाभार्थीएमपी की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएँ
मासिक आर्थिक सहायता₹1250 प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन एवं कैंप के माध्यम से
अगला चरण (3rd Round Registration)जल्द शुरू होगा (संभावित रूप से फ़रवरी 2026)
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in

ladli Behna Yojana Registration कैसे करें? जानें स्टेप वाइज

यदि आप मध्य प्रदेश राज्य की निवासी है और आप लाड़ली बहना योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, लेकिन आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं है, तो आप हमारे द्वारा बताये गये Ladli Behna Yojana Form Kaise Bhare स्टेप को फॉलो करके अपना आवेदन आसानी से कर सकती हैं-

  • Ladli Behna Yojana Apply Online Registration/आवेदन आप ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / लाड़ली बहना योजना कैंप स्थल, आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से कर सकती हैं।
  • जिसके लिये महिलाओं को ladli behna yojana Form भरना होगा।
CM Ladli Behna Yojana
  • Ladli Behna Yojana Form Kaise Bhare की जानकारी निम्नलिखित है-

1. लाडली बहना आवेदन फॉर्म प्राप्त करें

  • लाड़ली बहना योजना आवेदन फॉर्म आप ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, या आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त कर सकती हैं।
  • साथ ही, फॉर्म को ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

2. आवेदन फॉर्म भरें (Fill Application Form)

फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें –

  • समग्र आईडी नंबर
  • आवेदिका का पूरा नाम
  • स्थायी पता
  • बैंक खाता नंबर और IFSC कोड
  • आधार कार्ड नंबर
  • जन्मतिथि
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • फोटो और हस्ताक्षर

3. आवेदन फॉर्म जमा करें (Submit Form)

  • भरे हुए फॉर्म को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करें।
  • आवेदन के समय आवेदिका को स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है ताकि लाइव फोटो ली जा सके।

4. फॉर्म का ऑनलाइन वेरिफिकेशन

  • कैम्प प्रभारी द्वारा आपका फॉर्म ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
  • अपलोड होते ही आपको एक रसीद (Acknowledgment Receipt) मिलेगी जिसमें Ladli Behna Registration Number लिखा होगा।

5. आवेदन स्थिति की जांच करें

  • कुछ सप्ताह बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से लाड़ली बहना पोर्टल पर जाकर Application Status चेक कर सकती हैं।
  • आवेदन स्वीकृत होने पर आपकी योजना की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
  • आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नि:शुल्क है।

ladli behna Yojana Apply Online Registration kaise kare इसकी पूरी जानकारी ऊपर की तरफ़ दी गई है जिसको फॉलो करके आप अपनी लाड़ली बहना आवेदन को पूर्ण कर सकती हैं उसके लाड़ली बहना योजना की अगली लिस्ट का इंतज़ार करें, जिसमे आपका नाम आएगा उसके बाद आपको लाड़ली बहना योजना की राशि मिलने लगेगी।

ladli Behna Yojana Registration हेतु पात्रता

इस योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो नीचे दिए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करती हैं –

  1. महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  2. महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. महिला विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता हो सकती है।
  4. परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  5. महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  6. बैंक खाता आधार और समग्र आईडी से लिंक होना आवश्यक है।
  7. लाड़ली बहना योजन पात्रता विस्तार से जानें

Ladli Behna Yojana Registration के लिये ज़रूरी दस्तावेज

CM लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी –

  1. समग्र आईडी कार्ड (Samagra ID)
  2. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  3. बैंक पासबुक / खाता विवरण
  4. निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
  5. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  6. विवाह प्रमाण पत्र / विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  7. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  8. पासपोर्ट साइज कलर फोटो

Ladli Behna Yojana Registration क्यों ज़रूरी है?

लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि बिना पंजीकरण के कोई भी महिला इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती, रजिस्ट्रेशन के बाद ही महिलाओं को Ladli Behna Registration Number जारी किया जाता है, जो यह साबित करता है कि आवेदिका योजना की पात्र है।

इस नंबर के माध्यम से ही महिला अपने आवेदन की स्थिति (Application Status) और भुगतान स्थिति (Payment Status) की जांच कर सकती है। राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन पूरी करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT माध्यम से भेजी जाती है।

लाड़ली बहना योजना की अगली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (3rd round registration) कब शुरू होगी?

लाड़ली बहना योजना के तीसरे चरण (3rd Round Registration) की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू की जाएगी।
राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।

पिछले वर्ष दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन के दौरान कई महिलाएँ आवेदन करने से वंचित रह गई थीं। इस बार सरकार ने तय किया है कि गाँव और शहर दोनों क्षेत्रों में विशेष आवेदन शिविर (Camps) आयोजित किए जाएँगे ताकि हर पात्र बहन को योजना से जोड़ा जा सके।

लाड़ली बहना आवेदन संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

ladli Behna Yojana Registration कैसे करें?

लाड़ली बहना योजना का आवेदन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें, फॉर्म में माँगी गई जानकारी को भरें, उसके बाद अपने फॉर्म को कैम्प/ वार्ड/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय में कही भी जमा करें, कैम्‍प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा और लाइव फोटो ली जायेगी, आवेदन ऑनलाइन सबमिट होने पर आपको फॉर्म सबमिट रसीद मिलेगी, जिस पर आपका आवेदन क्रमांक दिया रहेगा।

ladli Behna yojana Registration के लिए किन- किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है?

लाड़ली बहना योजना आवेदन करने के लिए महिलाओं के पास समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र और फोटो होना चाहिए।

क्या एक ही परिवार की दो महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं?

हाँ, यदि वे पति-पत्नी और उनके आश्रित बच्चों वाले परिवार में अलग-अलग गृहस्थी चला रही हैं।

ladli Behna Yojana Registration करने की उम्र सीमा क्या है?

लाड़ली बहना योजना आवेदन करने के लिए महिला की उम्र २१ से ६० वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ladli Behna yojana के तहत महिलाओं को कितना पैसा मिलता है?

लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को ₹१५0० महीना मिलता है।

लाड़ली बहना योजना आवेदन फॉर्म कहाँ से प्राप्त कर सकते हैं?

लाड़ली बहना योजन आवेदन फॉर्म आप इस लेख में दिये फॉर्म डाउनलोड लिंक एस प्राप्त कर सकते हैं, अपने नज़दीकी ग्राम पंचायत/ कैम्प/ वार्ड कार्यालय से जाकर ले सकते हैं।

क्या अगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सहायिका इस योजना का आवेदन कर सकती है?

हाँ, यदि महिला योजना पात्रता के तहत आती है तो वह लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है।

10 thoughts on “लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन 2026 | Ladli Behna Yojana Online Apply, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया”

  1. Sachiv ki galti ki vajah se main Sunita devda Pati Shri Narendra devda mera naam ladli behna Yojana awas Yojana mein Naam nahin Joda gaya hai mujhe aapse sarpanch ki shikayat karni hai gram chit daliya block punasa jila Khandwa MP Madhya Pradesh 450

    Reply
  2. Sar mere se ghlaty se susila bai kamari pati mukesh mekwal gram khejadi ka khada Panchayat kherana tahsil susaner jila Aghr malwa ka labh parityhag ho Gaya hai sar isaka samadan kardijiye

    Reply
    • लाभ परित्याग, उनके लिए है जो इस योजना का पैसा बिना पत्रता के ले रहे हैं, यदि आप इस योजना की पात्रता रखती हैं तो दुबारा इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं.

      Reply
  3. Mai mumbai se saima maine apna form balwadi se bharwaya tha un logo ne hum logo se 120 per form ka charge kiy or humara form bhi nhi bhare humara form bhara hi nhi gaya dhoka kiya un logo paisa lekar form nhi bhare online bs offline form bhar k rakh liy ab bolne gae to bolta h k gau chala aaya plzz hum log k liy kuch kare

    Reply

Leave a Comment