Ladli Behna Yojana Link Aadhaar To Bank & Check DBT Status

मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहत राज्य में निवास कर रही बेसहारा महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता और आवास लाभ प्रदान किया जाता है। योजना के तहत भुगतान सीधे महिलाओं के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से किया जाता है, इसलिए बैंक खाते में आधार लिंक होना अनिवार्य है

कुछ महिलाओं के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव न होने का मुख्य कारण उनके खाते में आधार कार्ड का लिंक न होना है। ऐसे लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी अपने बैंक शाखा में जमा करनी होती है। इसके बाद बैंक द्वारा उनका DBT एक्टिव कर दिया जाता है। DBT एक्टिव होने के बाद आप अपना DBT स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं और सभी किस्तों का पैसा समय पर और बिना रुकावट अपने बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा।

आधार लिंक और DBT स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

लाभार्थी निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके आधार लिंक और DBT की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: CM Ladli Behna Yojana
  2. आधार लिंक और DBT की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलने के बाद पंजीयन क्र. / सदस्य समग्र क्र., कैप्चा और OTP दर्ज करें।
  4. खोजें (Search) विकल्प पर क्लिक करें।
Ladli Behna Yojana Aadhaar link DBT Status
  1. आपकी आधार लिंक और DBT स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, जिसको आप देख सकते है।

Ladli Behna bank account को Aadhaar Card से जोड़ने की प्रक्रिया जानें

जिन लाड़ली बहनों के खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है वे महिलाएँ नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपने बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक कर सकती हैं और लाड़ली बहना योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के ले सकती है.

लाड़ली बहना योजना अकाउंट को बैंक शाखा के माध्यम से आधार लिंक करें

  1. बैंक शाखा जाएं:
    • अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं जहाँ आपका खाता है।
  2. आवेदन पत्र भरें:
    • बैंक से आधार लिंकिंग का आवेदन पत्र प्राप्त करें और इसे सही-सही भरें।
  3. दस्तावेज़ जमा करें:
    • आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड और बैंक पासबुक/खाता संख्या की प्रतिलिपि जमा करें।
  4. प्रक्रिया पूरी करें:
    • बैंक अधिकारी आपके दस्तावेज़ों की जांच करेंगे और आपके खाते को आधार से लिंक कर देंगे।
    • प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आपको एक पुष्टिकरण संदेश प्राप्त होगा।

एटीएम के माध्यम से-

  • अपने बैंक के एटीएम में लॉगिन करें।
  • ‘आधार लिंकिंग’ विकल्प चुनें और आधार नंबर दर्ज करें।
  • मोबाइल OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।

मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से-

  1. मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें:
    • अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें।
  2. आधार लिंकिंग विकल्प चुनें:
    • ऐप में ‘आधार लिंकिंग’ या ‘आधार पंजीकरण’ का विकल्प चुनें।
  3. आधार संख्या दर्ज करें:
    • अपना आधार नंबर दर्ज करें और ओटपी भेजे पर क्लिक करें।
  4. पुष्टिकरण:
    • जिसके बाद आपके आधार रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) प्राप्त होगा इसको दर्ज करके सत्यापित करें.
    • जिसके बाद आपका आधार कार्ड आपके खाते से लिंक हो जायेगा.

SMS के माध्यम से-

  1. SMS भेजें:
    • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से अपने बैंक द्वारा निर्धारित प्रारूप में SMS भेजें। उदाहरण के लिए, यदि आपका बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) है, तो SMS का प्रारूप हो सकता है: “UID<Space>आधार संख्या<Space>खाता संख्या” और इसे बैंक द्वारा प्रदान किए गए नंबर पर भेजें।
  2. पुष्टिकरण:
    • जिसके बाद आपको एक संदेश सफल होने का एक मैसेज प्राप्त होगा और आपका आधार कार्ड।

ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से-

  1. बैंक की वेबसाइट पर जाएं:
    • अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें और नेट बैंकिंग के माध्यम से लॉगिन करें।
  2. आधार लिंकिंग विकल्प चुनें:
    • ‘आधार लिंकिंग’ या ‘आधार पंजीकरण’ का विकल्प ढूंढें और उसपर क्लिक करें।
  3. आधार संख्या दर्ज करें:
    • अपना आधार नंबर दर्ज करें और आवश्यक विवरण भरें।
  4. पुष्टिकरण:
    • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें और सत्यापित करें.
    • जिसके बाद ऑनलाइन घर बैठे आपका आधार कार्ड आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो जाएगा.

समस्या हेतु हेल्पलाइन

यदि आप लाड़ली बहना योजना के तहत अपने आधार लिंक या DBT स्टेटस को चेक करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई महसूस कर रही हैं, तो आप निम्नलिखित संपर्क विवरण का उपयोग करके मदद प्राप्त कर सकती हैं:

  • ईमेल: [email protected]
  • सहायता केंद्र नंबर: 0755-2700800
Ladli Behna Yojana e-KYC OnlineLadli Behna Yojana Awas Yojana list
Ladli Behna yojana Payment StatusLadli Behna Yojana Eligibility Criteria
Ladli bahna Yojana Login कैसे करें? जानेंLadli Behna Yojana Registration
Ladli Behna Yojana List checkMaharashtra Ladli Behna Yojana