Ladli behna Yojana Maharashtra | Apply | Payment Status | New list

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Ladli Behna Yojana Maharashtra) लागू हुई है, यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की सफल “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य गरीब, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति महीना 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है, इस योजना का लाभ महाराष्ट्र राज्य की सभी लड़की और महिलाएं ले सकती है जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है. इस लेख के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana Online Apply, List, Eligibility, Required Documents, Benefits के साथ इससे जुड़ी पूरी जानकारी देंगे.

Mukhyamantri Majhi Ladaki Bahina Yojana की अगली किस्त कब आयेगी

महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) की अक्टूबर माह की 16वीं किस्त का वितरण 4 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है। अगले दो से तीन दिनों में पात्र महिलाओं के आधार-लिंक बैंक खातों में राशि जमा हो जाएगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि योजना का लाभ लगातार पाने के लिए 18 नवंबर 2025 तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) अवश्य पूरी करें।

Majhi Ladaki Bahina Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार और परिवार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना” शुरू की गई है. इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य के 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये महीना उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
  • निम्न आय वर्ग की महिलाओं को मासिक सहायता प्रदान करना।
  • परिवारों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना।
  • महिलाओं की सामाजिक स्थिति और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना।
  • ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देना।

Maharashtra Ladli behna Yojana Payment Status 2026

Maharashtra Ladli Behna Yojana Payment Status वह सुविधा है जिसके माध्यम से लाभार्थी महिलाएं यह जान सकती हैं कि उनकी योजना की मासिक राशि उनके बैंक खाते में जमा हुई है या नहीं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर करती है।

इस सुविधा की मदद से महिलाएं घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से योजना की किस्त की स्थिति (payment status), भुगतान की तिथि और ट्रांज़ेक्शन डिटेल्स आसानी से चेक कर सकती हैं। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और महिलाओं को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाला लाभ समय पर प्राप्त हो रहा है।

महाराष्ट्र की महिलाएं जिन्होंने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) में आवेदन किया है, वे अब घर बैठे ऑनलाइन अपने भुगतान की किश्त की स्थिति (Payment Installment Status) आसानी से चेक कर सकती हैं। नीचे दिए गए चरणों को ध्यान से पढ़ें।

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें:
  • जाएं 👉 https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/
  • लॉगिन करें:
    अपना User ID और Password डालकर लॉगिन करें।
  • “केलेला अर्ज” सेक्शन पर जाएं:
    Dashboard पर Application Made (केलेला अर्ज) पर क्लिक करें।
  • Payment बटन पर क्लिक करें:
    स्वीकृत आवेदन के सामने Payment बटन पर क्लिक करें।
  • किश्त की स्थिति देखें:
    अब आपकी स्क्रीन पर भुगतान राशि, बैंक नाम, तारीख और Status (Paid/Not Paid) दिखाई देगा।

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण लाभार्थी यादी 2026

महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहीण योजना की लाभार्थी सूची (Beneficiary List 2026) ऑनलाइन जारी कर दी गई है। महिलाएं अब घर बैठे यह देख सकती हैं कि उनका नाम सूची में है या नहीं।

लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया:

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — https://dhulecorporation.org/chief-minister-my-beloved-sister-beneficiary-list/
  • स्टेप 2: वेबसाइट पर “Application Report List” दिखाई देगी।
    स्टेप 3: “Download” बटन पर क्लिक करें और PDF फाइल डाउनलोड करें।
    स्टेप 4: डाउनलोड की गई PDF में अपना नाम, मोबाइल नंबर या आवेदन नंबर से खोजें।

Maharashtra Ladki Bahin Yojana Eligibility

लाडली बहना योजना महाराष्ट्र की पात्रता निम्नलिखित है –

  • महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
  • राज्य के विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं निराश्रित महिलाएं तथा परिवार में केवल एक अविवाहित महिला लाभ ले सकती है.
  • न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तक की महिलायें लाभ ले सकती है।
  • लाभार्थी के पास अपना आधार लिंक्ड बैंक खाता होना चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय रु. 2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए.
Maharashtra Ladli Behna yojana Eligibility

Maharashtra Ladli behna Yojana Apply करने की प्रक्रिया जानें

जो भी महिलाएँ महाराष्ट्र लड़की बहना योजना का आवेदन करके 1500 रुपये महीना लाभ लेना चाहती है वे अपना आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से कर सकती है, जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे की तरफ़ बताई गई है.

नोट – आवेदन करने से पहले अपने सभी दस्तावेज को तैयार कर ले ताकि आपको आवेदन करते वक्त कोई दिक़्क़त ना हो.

Maharashtra Ladli Behna official site
  • उसके बाद नये पेज पर आपको Create Account का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें.
Maharashtra ladli behna login form
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर Maharashtra Ladli Behna Yojana Apply Online Form खुल जाएगा.
  • जिसमे आपको अपना Full Name as per Aadhar (In English), Mobile No, Password, District, Taluka, Village, Municipal Corporation / Council, Authorized Person इत्यादि जानकारी को दर्ज करना होगा.
  • उसके बाद Accept Terms and condition के सामने दिये बॉक्स को टिक करें.
Maharashtra Ladli Behna Yojana online Apply Form
  • उसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके Sighup बटन पर क्लिक करें.
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपके द्वारा भरे गए फॉर्म के विवरण को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसकी पूरी जानकारी को एक बाद चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दे.
  • जिसके बाद आपका फॉर्म सफलता पूर्वक सबमिट हो जाएगा.

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकतीं, वे अपने नज़दीकी —

  • ग्राम पंचायत,
  • नगरपालिका कार्यालय,
  • या आंगनवाड़ी केंद्र से भी आवेदन कर सकती हैं।

Maharashtra Ladli behna Scheme Apply Offline

महाराष्ट्र राज्य की सभी महिला नागरिक जो लड़की बहिन योजना के पात्रता मानदंडों को पूरा करती हैं, वे महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए ऑफ़लाइन आवेदन कर सकती है जिसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है.

  • जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए आंगनवाड़ी सेवक/पर्यवेक्षक/मुख्य सेवक/सेतु सुविधा केंद्र/ग्राम सेवक/समूह संसाधन व्यक्ति (सीआरपी)/आशा सेवक/वार्ड अधिकारी/सीएमएम (सिटी मिशन मैनेजर)/एमएनपीए बालवाड़ी सेवक/सहायता केंद्र प्रमुख/आपके सरकार सेवा केंद्र पर ऑनलाइन/ऑफ़लाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
  • जिसके लिये सबसे पहले आंगनवाड़ी सेवक/पर्यवेक्षक/आशा सेवक/वार्ड अधिकारी/सीएमएम/ग्राम सेवक के पास जाकर महाराष्ट्र लड़की बहिन योजना ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त करें.
  • उसके बाद उस फॉर्म में माँगी गई सभी जानकारी को भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने फॉर्म की आवेदन पत्र से संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दे.
  • जिसके बाद अधिकारी द्वारा आपका आवेदन कर दिया जाएगा.
  • नोट – ऑफ़लाइन फॉर्म में आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पता आधार कार्ड के अनुसार सही-सही भरा जाना चाहिए और बैंक विवरण और मोबाइल नंबर भी सही से भरें।

Ladaki Bahina Yojana Maharashtra के लिए जरूरी दस्तावेज़

लाड़ली बहना योजना महाराष्ट्र में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होंगे 👇

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • निवास प्रमाण पत्र (Residence Proof)
  • बैंक पासबुक / खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • परिवार पहचान पत्र (यदि लागू हो)
  • विवाह प्रमाण पत्र / विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर (Aadhaar लिंक होना चाहिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना दस्तावेज की विस्तृत जानकारी

  • आवेदन में आधार कार्ड के अनुसार नाम अंकित करें
  • आवास प्रमाण पत्र
  • निम्नलिखित में से कोई एक (15 वर्ष से पहले का राशन कार्ड / 15 वर्ष से पहले का मतदाता पहचान पत्र / जन्म प्रमाण पत्र / स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र) यदि प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है।
  • अगर महिला का जन्म विदेश में हुआ है तो पति का (15 वर्ष से पहले का राशन कार्ड / 15 वर्ष से पहले का मतदाता पहचान पत्र / जन्म प्रमाण पत्र / स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र / निवास प्रमाण पत्र) इनमें से कोई एक।
  • वार्षिक आय – रु. 2.50 लाख से कम होना चाहिए.
    • पीले या नारंगी राशन कार्ड के मामले में आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।
    • सफेद राशन कार्ड या बिना राशन कार्ड के मामले में वार्षिक आय रु. 2.50 लाख का प्रमाणपत्र आवश्यक है। नवविवाहितों के मामले में
  • यदि राशन कार्ड में उसका नाम अंकित नहीं है तो ऐसी नवविवाहित महिला के पति का विवाह प्रमाण पत्र वाला राशन कार्ड आय के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
  • बैंक के खाते का विवरण ( बैंक खाता आधार लिंक होना चाहिए)
  • लाभार्थी महिला का पुष्टिकरण पत्र और फोटो, इत्यादि.

Benefits

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्र बनाने के लिए महाराष्ट्र लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत पात्र महिलाओं को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे.

  • महिलाओं को प्रति महीना 1500 रुपये मिलेंगे.
  • महिलाएँ आत्मनिर्भर बन पायेंगी.
  • महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा.
  • परिवार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पायेंगीं.

Maharashtra Ladli behna Yojana Help Line Number and Address

महाराष्ट्र के जिन बहनों को लाड़ली बहना योजना आवेदन या फॉर्म सबमिट संबंधित कोई दिक्क्त आ रही वे नीचे दिये नंबर के माध्यम से अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकती है.

हेल्प लाइन नंबर पता
181महिला एवं बाल विकास विभाग, महाराष्ट्र
तीसरी मंजिल, नया प्रशासनिक भवन, मैडम काम रोड, हुतात्मा राजगुरु चौक, मुंबई – 400032, महाराष्ट्र, भारत

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना – FAQ

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना क्या है?

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना एक सरकारी योजना है, जो राज्य की गरीब महिलाओं और बच्चियों को 1500 रुपये महीना वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीको से कर सकती है जिसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर लेख में दी गई है.

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के अंतर्गत कितनी राशि मिलती है?

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को मासिक 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है?

अवेदिका महाराष्ट्र राज्य का निवासी हो जिसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तक, आधार लिंक्ड बैंक खाता हो और परिवार की वार्षिक आय रु. 2.50 लाख से अधिक ना हो.

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

पैन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं।

महाराष्ट्र लाडली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।